झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News 11 सूत्री मांगों को लेकर जनसेवकों की हड़ताल जारी

रिपोर्टर अभिषेक बर्नवाल गिरिडीह झारखण्ड

झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले के जनसेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 11 मई को तीसरे दिन जारी रहा। हडताल के वजह से कृषि, पंचायती राज, आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों और जिले के 69 पंचायतों में कामकाज पर असर पड़ा है। जिले में कुल 43 जनसेवक हैं, जिन्हें पंचायत सेवक का भी प्रभार है।जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी 23 जनसेवक प्रतिनियुक्ति हैं। हडताल का असर इन कार्यालयों पर भी पड़ा है।  हड़ताली जनसेवकों को 11 मई को लखन काल पंडित, नन्दन कुमार सिन्हा, नन्द किशोर पंडित, रमीज अख्तर, गौतम विश्वकर्मा, सतीश मुई, अनिल गोस्वामी, रेणु यादव, पूजा कुमारी, सुजीत कुमार, प्रियंका कुमारी, सुशील कुमार वर्मा, तासीन अंसारी, मनो कुमार समेत अन्य ने संबोधित किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button