ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News रावत पर हुई गोलीबारी के निषेध में मूल बंद रखा गया

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष संतोष सिंह रावत पर गुरुवार रात करीब 9:15 किसी अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की, इस घटना में वे बाल बाल बच गए, उनके बाएं कंधे पर चोट आई है।
इसी घटना की निंदा करते हुए आज मूल शहर में बंद का आयोजन किया गया था। आज शहर के पेट्रोल पंप से लेकर अन्य सभी प्रतिष्ठाने शत प्रतिशत बंद रखी गई थी।मूल शहर के लिए इस प्रकार की घटना पहली बार होने से नागरिकों में काफी दहशत फैली है।हमलावर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग सभी स्तर पर की जा रही है। मूल शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी चौक में इकट्ठा होकर हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग रखी।यह घटना राजनीतिक कटुता हेतु से या अन्य किस कारण से हुई इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली।

अज्ञात हमलावर की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई उजागर हो पाएगी। चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार ने रावत के निवास स्थान पर भेंट देकर उनके स्वास्थ्य की पूछताछ की! उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से इस घटना के संबंध में बातचीत करते हुए हमलावर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग रखी। विदित रहे कि मूल कृषि उपज बाजार समिति के चुनाव में रावत गुट के सर्वाधिक संचालक चुने गए हैं! सभापति और उपसभापति का आज चुनाव हुआ है। शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने दिया ज्ञापन इसी बीच आज राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सुमित समर्थ के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन देकर रावत पर हुए हमले के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रावत को पुलिस द्वारा सुरक्षा देने की भी मांग की गई। ज्ञापन देते वक्त तहसील अध्यक्ष प्रा, किसन वासाडे , शहर अध्यक्ष महेश जेंगठे,प्रशांत भरतकर,आदि के साथ काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button