झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jharkhand News बाघमारा में अवैध खनन को लेकर छापेमारी

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी,धनबाद के निर्देशानुसार जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा बाघमारा क्षेत्र के आशा कोठी अवैध खनन स्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लगभग 1500 बोरा अवैध कोयला जब्त किया गया। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में बाघमारा अंचलाधिकारी श्री कमल किशोर सिंह, खनन इंस्पेक्टर श्री राहुल कुमार, सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन के पदाधिकारी रहे।
Subscribe to my channel