अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News नगर पंचायत लंभुआ में चुनावी रंजिश बस सपा कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

पीड़ित युवक के परिजन एवं सपा प्रत्याशी अतेंद्र जयसवाल ने थाने में दी तहरीर

रिपोर्टर मोहम्मद आरिफ खान सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश

 लंभुआ:लंभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को दबंगों द्वारा एक सपा कार्यकर्ता की चुनावी रंजिश बस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैI वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया! पीड़ित युवक के परिजन एवं सपा प्रत्याशी अतेंद्र जयसवाल लंभुआ थाने में दी तहरीर। और उन दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की!दरअसल मामला सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुदौली निवासी अरबाज पुत्र मुरसलीन उर्फ मुन्ना का दबंगों द्वारा बेल्ट से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है! पीड़ित युवक के परिजन एवं सभा प्रत्याशी अतेंद्र जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की! तहरीर में पीड़ित युवक की माँ ने बताया कि उनका बेटा अरबाज जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है जोकि नगर पंचायत लंभुआ से चेयरमैन पद हेतु सपा प्रत्याशी अतेंद्र जयसवाल के प्रचार के लिए लगभग 10 दिन पूर्व से ही लंभुआ बराबर आया करता था   शाम को घर आने के बाद उनका बेटा रो रहा था खाना वगैरह नहीं खा रहा था और डरा सहमा हुआ था! बेटे को डरा सहमा देख घरवालों ने पूछा तो पीड़ित युवक ने बताया कि मैं सपा प्रत्याशी के प्रचार कर रहा था इस बात से नाराज होकर कुछ लोगों ने मुझे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी और भद्दी भद्दी गालियां दी और उसने बताया कि मैं घर पर नहीं रहूंगा वह लोग मुझे किसी भी वक्त जान से मार देंगे! यही बात बताने के बाद वह बिना बताए घर छोड़ कर चला गया है!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button