अपराधमध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News  ईशानगर पुलिस ने स्थाई वारेंटी एवं आर्म्स एक्ट के मामले सहित दो को किया गिरफ्तार भेजा जेल 

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांधी, के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में एसडीओपी बिजावर के मार्गदर्शन में जिले भर में इन दिनों स्थाई वारंटीओं एवं अवैध शस्त्र धारियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम में ईशानगर थाना प्रभारी गुरुदत्त शेषा द्वारा लंबे समय से फरार बेमियादी वारंटी एवं अवैध हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ईशानगर थाना अपराध क्रमांक 323,294,506,ब, 34 ताहि० के मामले स्थायी वारंटी अनिल बसोर पिता पप्पू बसोर निवासी ईशानगर को मुखबिर की सूचना पर रविदास मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। तो वही अवैध हथियार के साथ लोगों को डराने धमकाने के मामले में अनील पिता पजना अहिरवार निवासी ईशानगर को गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वही इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गुरुदत्त षेसा, प्रधान आरक्षक जगविंदर सिंह परिहार, भूपेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह नगवी, संतोष चौरसिया की मुख्य भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button