उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

Uttar Pradesh News जिलाधिकारी ने बच्चो के साथ जमीन पर बैठकर खाई एमडीएम की तहरी

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी चिरगांव विकासखंड के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ स्कूल के बच्चों से शिक्षा के बारे में जानकारी ली उनके साथ जमीन पर बैठकर मध्यान भोजन का स्वाद चखा। यही नहीं उन्होंने अपनी थाली को धोकर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी झांसी रविन्द्र कुमार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस,जाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद एसडीएम मोठ, व बीएसए आदि ने बच्चों के साथ ज़मीन पर बैठ कर एमडीएम में बनाई गई तहरी खाकर उसकी गुणवत्ता व स्वाद का परीक्षण किया उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं अपनी भोजन की थाली साफ करके स्वच्छता में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा योगदान दिए जाने की अपील भी की साथ ही साथ विद्यालय के बच्चों द्वारा माँग किए जाने पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं अपनी भोजन की थाली साफ करके स्वच्छता में प्रत्येक व्यक्ति द्वारा योगदान दिए जाने की अपील भी की साथ ही साथ विद्यालय के बच्चों द्वारा माँग किए जाने पर विद्यालय के बग़ल में ज़मीन उपलब्ध कराकर वहाँ ज़िला खनिज न्यास से क्रीड़ा स्थल, कबड्डी व खोखो खेल हेतु मैट व अन्य व्यवस्था किए जाने को सम्बंधित को निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने गौशाला का भी निरीक्षण करते हुए वहां पर उपलब्ध भूसे व गौवंश की संख्या की जानकारी जताई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button