झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jharkhand News मुनीडीह ओपी क्षेत्र के भटिंडा फाल में रविवार को डूबे 18 वर्षीय शुभम कुमार का शव सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने फाल के ऊपरी भाग में तैरते हुए देखा।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
मुनीडीह ओपी क्षेत्र के भटिंडा फाल में रविवार को डूबे 18 वर्षीय शुभम कुमार का शव सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने फाल के ऊपरी भाग में तैरते हुए देखा। इसके बाद करीब 12 बजे स्थानीय गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। शुभम के पॉकेट से मोबाइल फोन भी मिला है, वहीं मुनीडीह ओपी प्रभारी सालो हेंब्रम की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया। इधर, सोमवार की सुबह युवक के पिता गणेश नट व अन्य स्वजन भी भटिंडा फाल पहुंचे। शुभम रविवार की सुबह करीब छह बजे मार्निंग वाक के लिए बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन काफी घंटों के बाद भी वह घर नहीं लौटा। इसके बाद स्वजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान भटिंडा फाल में एक लावारिस बाइक मिलने की सूचना मिली।

Subscribe to my channel