झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News मैनपुरी जनपद के थाना बेवर के अंतर्गत पुलिस चौकी नवीगंज के भटपुरा निवासी ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट मैनपुरी पर नवीगंज चौकी पर तैनात दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन किया

रिपोर्टर अभिषेक बरनवाल बोकारो स्टील सिटी झारखंड

मैनपुरी जनपद के थाना बेवर के अंतर्गत पुलिस चौकी नवीगंज के भटपुरा निवासी ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट मैनपुरी पर नवीगंज चौकी पर तैनात दरोगा के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को दरोगा के खिलाफ एक शिकायत पत्र दीया भटपुरा निवासी अशोक सिंह ने बताया की नबी गंज पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा द्वारा बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है

तथा झूठे मामलों में फसाकर बंद किया जा रहा है प्रदर्शनकारियों में अशोक सिंह आसाराम दिनेश सिंह नवीन सिंह रेखा रंजना अर्जुन सिंह सहित दो दर्जन से अधिक भटपुरा के निवासी मौजूद रहे उन्होंने बताया कि भटपुरा निवासी शहीद दीप प्रकाश के भाई प्रदीप सिंह चौहान राजा रामबाबू सिंह को पुलिस द्वारा झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेज दिया है जिससे ग्रामीणों में दरोगा के खिलाफ रोष व्याप्त है उधर जब नवीगंज पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं हम केवल अपराधियों को ही जेल भेज रहे हैं जब एसएसपी मैनपुरी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की ग्रामीणों की शिकायत की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी दरोगा की शिकायत का एक पत्र डीएम मैनपुरी एसएसपी मैनपुरी एवं मुख्यमंत्री को दिया गया है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button