अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News थाना में सोमवार को नगर पंचायत बहेड़ी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाड़ा गाँव के एक ट्रैक्टर चालक ने अपने साथ मारपीट व छीनाझपटी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

बहेड़ी। थाना में सोमवार को नगर पंचायत बहेड़ी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाड़ा गाँव के एक ट्रैक्टर चालक ने अपने साथ मारपीट व छीनाझपटी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। बता दें कि उक्त ट्रैक्टर चालक रामपुकार मंडल के पुत्र रवि रंजन सिंह ने आरोप लगाया है कि इनाई पंचायत के बन्डिहुली गाँव के लाल बहादुर यादव के पुत्र अजीत कुमार यादव, राम विंदेश्वर यादव के पुत्र पवन कुमार यादव उर्फ मरखीया यादव व उत्तीम यादव के पुत्र संजय यादव ने उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उस पर जानलेवा हमला किया। साथ ही उसकी जेब से पाँच हजार रूपया भी छीन लिया। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 141/23 हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलो को लेकर दर्ज की गई है। इस कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई पायल भारती को बनाया गया है। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button