ब्रेकिंग न्यूज़
Madya Pradesh News : भोपाल में बुधवार रात खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त छापेमारी, कई डेयरियों पर एक साथ कार्रवाई।
कार्रवाई में 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, कीमत करीब 1.10 लाख रुपए आंकी गई।

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
पनीर के नमूने लैब भेजे गए, रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम कार्रवाई होगी।जैन डेयरी कोलार, न्यू कृष्णा डेयरी नादरा और नेशनल डेयरी समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच।रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड और आईएसबीटी क्षेत्र में भी तड़के जांच अभियान चलाया गया।गुणवत्ता पर संदेह होने पर पनीर को मौके पर ही नियमानुसार जब्त किया गया।खाद्य विभाग ने साफ किया—रिपोर्ट से पहले जब्त पनीर को एनालॉग घोषित नहीं किया जाएगा।वनस्पति वसा आधारित उत्पाद को पनीर बताकर बेचने की आशंका की भी जांच शुरू।उल्लंघन मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।D-Mart Ready, Blinkit, Flipkart और Reliance Mall जैसे प्लेटफॉर्म भी विभाग की निगरानी में आए।


Subscribe to my channel