Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना सिगरा तिरंगा यात्रा रैली मलदहिया में पुलिस की मुस्तैदी से टला अफवाह का माहौल, नकाब पहने दो छात्रों से सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने पकड़ा
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के दौरान सिगरा पुलिस की सक्रिय पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित अफवाह का माहौल बनने से पहले ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई। मलदहिया चौराहे पर ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध प्रतीत हो रहे यामाहा वाहन संख्या UP 65 FF 0716 पर पड़ी। वाहन पर सवार दो युवकों में से एक ने नकाब और चश्मा लगा रखा था, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं फैलने लगीं।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल दोनों युवकों को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों कक्षा 12 के छात्र हैं और रील/प्रैंक वीडियो बनाने के लिए जा रहे थे। एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने भी सिगरा थाने पहुंचकर दोनों छात्रों से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस की जांच में युवकों की ओर से किसी आपराधिक मंशा की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर नियमानुसार वाहन को सीज कर दिया गया।
थाना सिगरा प्रभारी शिवाकान्त मिश्र की सतर्कता, दूरदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के चलते मामला बढ़ने से पहले ही शांत हो गया। क्षेत्राधिकारी चेतगंज एवं इंटेलिजेंस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सिगरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सड़क पर सक्रिय पुलिसिंग देखने को मिल रही है। खासकर प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सजगता, व्यवहार कुशलता और अपराध नियंत्रण की कार्यशैली की सराहना की।सिगरा में चार्ज संभालने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी है और सड़क पर दिखाई दे रही यह ‘रियल पुलिसिंग’ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आमजन में भरोसा पैदा कर रही है।



Subscribe to my channel