अपराधझारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News अपराधियों ने देर रात आउटसोर्सिंग कंपनी मे बम बाजी

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद : पूटकी थाना क्षेत्र के एकड़ा स्थित एस एन आर बी एस जेबी (सिंह नेचुरल) आउटसोर्सिंग कंपनी में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने वर्चस्व काम करने के लिए बम बाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश किया. हलाकि इस घटना मे कोई हताहत नहीं हुआ है. वही कंपनी मे आए ड्राइवर ने बताया कि देर रात करीब 2:00 बजे हम लोग कंपनी परिसर में सोए थे तभी कंपनी के कैंपस में धमाके की आवाज सुनाई दी धमाके से ईट पत्थर उड़कर हमारे वाहन मे लगी हमलोग भयभीत हो गए सुबह हमलोग घटना की जानकारी आउटसोर्सिंग प्रबंधन को दिए. वही घटना की सूचना मिलते ही पुटकी एवं लोयाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँचे ओर दो जिन्दा बम बरामद कर पानी मे डालकर निष्क्रिय कर घटना की तफ्तीश में जूट गई. नए आउटसोर्सिंग खुलने से अपराधी किस्म के लोग अपना वर्चव कायम करने के लिए घटना को दें रहे अंजाम. पुटकी थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने दूरभाष पर कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगी.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button