Madhya Pradesh News होटल में मेरे साथ मोहित ने किया दुष्कर्म, मेरे वीडियो डिलीट कर दों, लेकिन नहीं किये, आरोपी मुझ पर राजीनामा करने के लिये बना रहे दबाव-पीडि़ता

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश
ग्वालियर. मेरी फेसबुक पर 1 वर्ष पहले दोस्ती हुई और इसके बाद मुझे होटल के बगल में कमरा दिलवाया फिर मुझे होटल के ऑफिस में बुलाया, मुझे कमरे में ले गये फ्रेश हो जाओ, इसके बाद कमरे का दरवाजा बन्द कर मेरे साथ गलत काम किया और मेरे वीडियो बना लिये। मैंने मोहित गर्ग से कई बार आग्रह किया मेरे वीडियो डिलीट कर दो लेकिन नहीं किये और जब मैंने इसके लिये दबाब बनाया तो इन्होंने मुझे धमकाया, चुप रहने के लिये पैसे का लालच दिया। नहीं तो जान से मारने की देवराज गर्ग, मोहित, अंकित और अंजलि गर्ग और अंकित गर्ग पत्नी आदि धमकी दी। इस पूरे प्रकरण में पुलिस भी इनका साथ दे रही है अगर पुलिस ने समय पर योन शोषण का प्रकरण दर्ज कर लिया होता तो मुझे पर ब्लैक मेलिंग प्रकरण दर्ज नहीं हो पाता। यह बात पीडिता ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। पत्रकारवार्ता में अभिभाषक अजीत सिंह परमार भी थे।
आरोपी राजीनामा करने का दबाव बना रहे
मेरे साथ किये गये दुष्कर्म की शिकायत करने के लिये मैं 2 दिन तक पड़ाव थाने में बैठी रही है लेकिन मेरी शिकायत दर्ज नहीं की गयी । आरोपी पक्ष ने अपनी पहुंच का लाभ उठाते हुए मेरे खिलाफ थाने में ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करा दिया गया। मैं इसके बाद दर-दर भटकती रहीं। आई जी, एएसपी मोतीउर रहमान से मिली। प्रकरण दर्ज नहीं होने पर मैंने मानव अधिकार आयोग, सीएम हैल्पलाईन में शिकायत दर्ज कराई। जब उनसे पूछा गया कि आरोपी ने होटल के किस नम्बर के रूम में आपके साथ दुषकर्म किया तो पीडि़ता टाल गयी।
मैरे गांव में पर्चे बटवाये गये
मेरे गांव महोबा में आरोपियों के द्वारा कि ग्वालियर में धंधा कर रही हूं इसके बात पर्चे बटवाये गये। लेकिन उस पर्चे को उपलब्ध कराने के लिये कहने पर कहा कि मेरे पास पर्चा नहीं है। लेकिन मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैं किसी से भी नहीं डरने वाली मैं न्याय के लिये लड़ती रहूंगी।
यह प्रकरण पूरी तरह से फर्जी है
आरोपी पक्ष की ओर से मोहित गर्ग के पिता देवराज गर्ग ने बताया है कि यह पूरी तरह से फर्जी है यह पूर्व में एक व्यापारी पर इसी तरह का प्रकरण दर्ज करा चुकी है, जो कि आज भी न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। व्यापारिक रंजिश रखने वाले एक डॉक्टर ने पीडि़ता का उपयोग करके हमें बदनाम करने की साजिश के तहत मुझ पर व मेरे पुत्र पर मामला दर्ज करवाया है।
देवराज गर्ग, आरोपी पक्ष

Subscribe to my channel