Madhya Pradesh News बदला लेने की नियत से मुनीम पर फायर कर गोली मारने वाले दो आरोपियों व एक नावालिग को पुलिस ने पकड़ा
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल मय दो जिंदा राउण्ड तथा एक वॉक्सर मोटर सायकिल की जप्त।

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश
ग्वालियर। थाना डबरा क्षेत्रान्तर्गत एम.एस.गार्डन के पास दिनांक 25.04.2023 को अज्ञात मोटर सायकिल सवार बदमाशों द्वारा फरियादी मदनलाल पाराशर निवासी विवेकानंद कॉलोनी डबरा पर जान से मारने की नियत से फायर किये, जिसमें गोली लगने से फरियादी घायल हो गया था। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया को क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर उक्त हत्या का प्रयास के अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र पकड़े हेतु निर्देशित किया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना डबरा पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त घटना के अज्ञात आरोपियों की तस्दीक कर बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे, एवं डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय तथा एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी डबरा के.पी.यादव के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना डबरा पुलिस की टीम को उक्त हत्या का प्रयास के आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम को विवेचना में आये तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना का एक आरोपी डबरा रेल्वे स्टेशन के पास देखा गया है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम डबरा रेल्वे स्टेशन पहुंची जहां पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे युवक को घेरबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसके द्वारा अपने चार अन्य साथियों के साथ फरियादी पर फायर करना स्वीकार किया। दस्तावेज के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त पकड़ा गया युवक नावालिग है जो कि बड़ा बाजार पिछोर का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये नावालिग युवक की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व दो जिंदा राउण्ड उसके घर से बारामद कर लिये गये। अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि अन्य आरोपी भी पिछोर क्षेत्र के रहने वाले है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर पिछोर पुलिस की मदद से दबिस दी गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पिछोर में कालिन्द्री के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर पकड़े गये आरोपियों में से एक आरोपी बड़ा बाजार पिछोर तथा दूसरा आरोपी मौ जिला भिण्ड हाल बड़ा बाजार पिछोर का रहने वाला है। मौ के रहने वाले आरोपी की निशादेही पर उसके पिछोर स्थित कर से घटना में प्रयुक्त वॉक्सर मोटर को जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में दो आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। पकड़े गये नावलिग से पूछा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि उसका झगड़ा फरियादी से ट्रेक्टर एजेंसी पर हो गया था जहां पर फरियादी मुनीम का काम करता है। उसी बात की टशन पर से नावालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया

Subscribe to my channel