जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jammu & Kashmir News करनाह में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो अन्य घायल
अधिकारी ने कहा कि घायल युगल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
कुपवाड़ा आठ मई उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके के नचियां टॉप में आज दोपहर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि एक आल्टो कार सड़क से फिसल कर खाई में जा गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. मृतक की पहचान तद्द करनाह निवासी गुलाम हसन के पुत्र मोहम्मद रफीक कुरैशी (52) के रूप में हुई है, इस बीच अधिकारी ने दो घायल व्यक्तियों की पहचान द्रागड़ निवासी कलाम दीन के पुत्र शकूर अहमद और दूसरे की पहचान मोहम्मद के रूप में की है. रमजान भट हंदवाड़ा के अब्दुल जब्बार भट का बेटा है।



Subscribe to my channel