उत्तरप्रदेशधर्मराज्य

Uttar Pradesh News कस्बा अंतर्गत बिधूना मार्ग स्थित छोला मंदिर हाता में आयोजित श्रीमद 

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भागवत कथा के दौरान सरस कथा वाचक आचार्य पुनीत त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण जन्म कथा का वृतांत सुनाते हुए कहा कि देवकी और वासुदेव की सात संतानों को कंस मार चुका था. अब आठवां बच्चा होने वाला था. आसमान में घने बादल छाए थे, तेज बारिश हो रही थी, बिजली कड़क रही थी और भगवान श्री कृष्ण  जन्म लेने वाले थे. रात्रि ठीक 12 बजे कारगार के सारे ताले अपने आप टूट गए और कारगार की सुरक्षा में लगे सभी सैनिक गहरी नींद सो गए. उसी समय वासुदेव और देवकी के सामने भगवान श्री विष्णु प्रकट हुए और उन्हें कहा कि वे देवकी के गर्भ से आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेंगे. इतना ही नहीं, भगवान विष्णु ने कहा कि वे उन्हें गोकुल में नंद बाबा के यहां छोड़ आएं और वहां अभी-अभी जन्मी कन्या को कंस को लाकर सौंप दें।कथा पंडाल में परीक्षित के रूप में राम लखन पोरवाल व उनकी पत्नी विमला देवी समेत कई महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।इस दौरान देवेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार,आनंद पोरवाल,कैलाश पोरवाल , आशीष पोरवाल, देवेंद्र पोरवाल, सौरभ पोरवाल, अंकुर पोरवाल, आदित्य पोरवाल उत्कर्ष पोरवाल,उदित पोरवाल, अर्पित पोरवाल ,श्यामू , रामू,हर्षित, प्रियांशु आदि व्यवस्था जुटाने में लगे रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button