बिहारराज्य

Bihar News वैशाली के हाजीपुर में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार,भेजा गया जेल

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली :  हाजीपुर में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, गिरफ्तार अपराधियों को भेजा गया जेल,हाजीपुर सदर थाना की पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम रोहित कुमार पिता बलिंद्र पासवान,चकबालाधारी,बादल कुमार पिता राजीव कुमार राय पानापुर गोराही दोनों सदर थाना क्षेत्र बताया गया है। रोहित कुमार के खिलाफ सदर थाना में ही दर्जनों मामले दर्ज हैं। जिसमें 2020से 2023 तक छिनतई,लूट,आर्म्स एक्ट,के साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले दर्ज हैं। बादल कुमार के नाम भी मिलते जुलते आधा दर्जन मामले सदर थाना में दर्ज हैं। जिसमें विस्फोटक पदार्थ का भी मामला दर्ज हैं। दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button