
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : लालगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 नहर पर कचरे में अचानक आग लग गई और लपटें उठने लगी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं 100 कदम दूरी पर वार्ड पार्षद बबीता देवी का घर है। बबीता देवी को सुचना मिली तो तत्काल लालगंज पुलिस एवं अग्निशमन दस्ते को सूचित किया। मौके पर अग्निशमन दस्ते एवं आसपास के लोगों ने पानी से आग को बुझाया। इस मामले में पार्षद बबीता देवी ने बताया कि कचरे में आग किसी कारण से लग गयी होगी। अगर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास में कई फूस के घर हैं। उन्हें भी क्षति पहुंच सकती थी। एक बड़ा हादसा टल गया।


Subscribe to my channel