
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।घटना वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित चिकनौटा गांव के की है। जहां मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ है। ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। बली गांव थाने की पुलिस और महुआ एसडीपीओ आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने में लगे हैं।


Subscribe to my channel