बिहारराज्य

Bihar News उजला बालू अवैध खनन एवं ढुलाई मामले में लालगंज पुलिस ने की कार्रवाई।

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली : लालगंज थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक लालगंज पुलिस के द्वारा उजला बालू खनन एवं उसके परिवहन के खिलाफ की गई छापेमारी में उजला बालू लदा एक ट्रैक्टर को अताउल्लापुर गंडक बांध से किया गया जप्त वही ट्रैक्टर चालक को भी पुलिस हिरासत में ले ली गई है। बताया गया कि उजला बालू के अवैध खनन तथा परिवहन को लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के गंडक नदी किनारे विभिन्न पंचायतों में लालगंज थाना के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान उजला बालू खनन करने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले वाहन और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि अताउल्लाह पुर से उजला बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। जिसके ड्राइवर को भी पुलिस हिरासत में ली गई है उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button