उत्तराखण्ड

नैनीताल उत्तराखंड रामनगर: बदमाश की तरह धाक जमाना चाहते थे, पुलिस ने अंदर कर दिया।

रिपोर्टर कपिल सक्सैना नैनीताल उत्तराखंड

रामनगर (नैनीताल) किसी को नेता बनने का शौक होता है तो किसी को अभिनेता, कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई अफसर लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें “बदमाश” बनने का शौक होता हैं, ऐसे शौकीन दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,यह दोनों तमंचे से फायर करते हुए अपने विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भौकाल मचाने का दुस्साहस कर रहे थे।


प्राप्त समाचार के मुताबिक मनीष बसनाल उर्फ मंजीत पुत्र संजय बसनाल निवासी टेङा रोड,जल संस्थान के पास रामनगर और सौरभ सुयाल उर्फ गोलू पुत्र नन्द किशोर सुयाल निवासी होली चौक इन्द्रा कालोनी रामनगर को कोतवाली में तैनात दरोगा अनीस अहमद, कांस्टेबल हेमंत सिंह और कांस्टेबल विजेंद्र सिंह ने लखनपुर से गिरफ्तार किया है। इन दोनों युवकों ने तमंचे के साथ फोटो और विडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किये थे। जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button