अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बरोही पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

रेपोटर सुमित कुशवाह शिवपुरी मध्यप्रदेश

भिण्ड : पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में जिला भिण्ड मे कॉम्बिंग गस्त  की रात्रि कॉम्बिंग गस्त करायी गयी जिसमें अपराधियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियो को मुखबिर तन्त्र विकसित करने के लिये निर्देर्शित किया गया था। इसी तारतम्य मे उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती आकांक्षा जैन के निर्देशानुसार थाना प्रभारी बरोही उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया को रात्रि कॉमिंग गस्त के दौरान मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि दो व्यक्ति मोटरसायकिल पर अवैध मादक पदार्थ लेकर बरोही डोगरपुरा रोड से होते हुये जा रहे है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बरोही द्वारा एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचें तो प्रायमरी स्कूल के सामने बरोही डोगरपुरा रोड पर एक मोटरसायकिल एमपी 30 जेड ए 2744 पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दियें। उक्त दोनो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसायकिल छोडकर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम द्वारा चारों तरफ से घेराबन्दी कर दोनो व्यक्तियों को पकड लिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर बोरी के अन्दर 05 पैकिट जो कि खाकी रंग के टैप में लिपटे हुये थे पैकिट खोलने पर उसमें 09 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा  भरा हुआ मिला। उक्त घटना के सम्बन्ध में आरोपियों को गिर कर अवैध मादक पदार्थ गाँजा जप्त किया जाकर थाना बरोही में   एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त अपराध के सम्बन्ध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी खुलासा होने की सम्भावना है।

 

01. गाँजा 09 किलो 200 ग्राम

02. एक मोटर सायकिल

सराहनीय भूमिका-

कुल बरामद माल-मशरुका की अनुमानित कीमत -01,50,000/- रुपये सेवा

थाना प्रभारी बरोही उ0नि0 बृजमोहन भदौरिया, स0उ0नि0 बृजेश सिंह कुशवाह, आर0 1962 समरजीत सिंह राजावत, आर0 1219 अरविन्द रावत, आर0 857 जयशंकर चौहान, आर0 473 ओमवीर सिंह, आर0 655 अभिमन्यु सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button