अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News रुपये के विवाद में युवक ने साथी को मारी गोली, आरोपित के खिलाफ मुकदमा  रुपयों के लेन-देन में साथी ने ही खनुआन ग्राम निवासी सोनू राजभर (27 वर्ष) को गोली मार दी।

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

रुपयों के लेन-देन में साथी ने ही खनुआन ग्राम निवासी सोनू राजभर (27 वर्ष) को गोली मार दी। गोली उसके हाथ को पार करते हुए सीने में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर ले गई जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में वीरेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।जमीन की दलाली में मिले थे रुपयेतहरीर के अनुसार सोनू ने वीरेंद्र के साथ मिलकर कुछ जमीन बिकवाई थी। जमीन की दलाली में 25 लाख रुपये का लाभ हुआ था। इसमें से सात लाख रुपए सोनू को मिलने थे। तीन दिन पहले भी दोनों के बीच इस बारे में बात हुई थी। रविवार की सुबह सोनू घर पर था। वीरेंद्र ने उसे फोन करके घर से आधा किलोमीटर दूर लश्करपुर गांव स्थित एक चकरोड के समीप बुलाया।सोनू का आरोप है कि उसे उसके हिस्से का सात लाख रुपये देने के लिए वीरेंद्र ने बुलाया था लेकिन उसके पहुंचते ही गोली मार दी। सोनू की बहन कुसुम देवी के तहरीर पर चोलापुर पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी का कहना है कि रुपयों के लेनदेन में विवाद हुआ है। सोनू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।ठेकेदार की हत्या में जा चुका है जेलठेकेदार की हत्या मामले वीरेंद्र जा चुका है जेल पंचायत चुनाव के दौरान सहडी ग्राम निवासी ठेकेदार जय किशन सिंह की हत्या बीते वर्ष 17 अप्रैल को उसके घर के पास हुई थी। इस मामले में पुलिस ने वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ महीने पहले वह जमानत पर रिहा होकर घर पर आया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button