राज्यहरियाणा

Haryana News समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के पक्ष में, संगठन पूरी तरह तैयार- दुष्यंत चौटाला
जिला महेंद्रगढ़ में बनेंगी 150 करोड़ रुपए की लागत से सड़कें,अन्य कई कार्यों का भी किया शिलान्यास एवं उद्घाटन जननायक जनता पार्टी द्वारा रविवार को नारनौल के समीप गांव गहली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सम्मान में एक विशाल जन-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश जजपा उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश जजपा सचिव अशोक सैनी, जिला जजपा प्रधान तेज प्रकाश यादव व जन-सम्मान सभा के आयोजक सिकंदर गहली प्रमुख रूप से मौजूद थे। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सम्मान में आयोजित यह सभा उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए गांव गहली समेत आसपास की सभी ग्राम पंचायतों ने मिलकर आयोजित की थी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ में करीब 150 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।दुष्यंत चौटाला ने इस अवसर पर कहा कि वे लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने के पक्षधर है। इसके लिए जजपा ने संगठनात्मक स्तर पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदेश में भाजपा की सरकार है, वाले दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा और जेजेपी दोनों की गठबंधन सरकार है। जिसका प्रमाण उनके साथ कार्यक्रम में आए भाजपा के मंत्री ओम प्रकाश यादव और अटेली के विधायक सीताराम यादव है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार द्वारा विकास कार्यों की झड़ी लगाई हुई है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में भी कई राष्ट्रीय राजमार्ग बने हैं तथा अब नारनौल से दादरी तक बनने वाले फोरलेन का काम तेजी से चल रहा है। कुछ दिनों बाद नारनौल से दादरी पहुंचना और भी सरल हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के हर गांव में लाइब्रेरी खोलने के पक्ष में जजपा है। क्योंकि अगर प्रत्येक गांव में लाइब्रेरी हो जाएगी तो पढ़े-लिखे युवाओं को परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबे गांव की लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेंगी। जिससे हमारे युवा ना केवल हरियाणा की अपितु यूपीएससी की परीक्षाओं की भी तैयारी कर सकेंगें। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो भी पंचायत गांव में बने सामुदायिक केंद्र में शादी समारोह स्थल बनाना चाहती है तो वह पंचायत प्रस्ताव लिखकर भेजें, जिस को तुरंत मंजूर किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला तेज गर्मी के बावजूद सभा में भारी भीड़ को देखकर काफी गदगद थे। उन्होंने रैली के आयोजक सिकंदर गहली की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सिकंदर ने उनसे सिर्फ चार सड़कों की मांग की थी, जिन्हें वे आज मंजूर करते हैं। उन्होंने कहा यहां के लोग भोले हैं, उन्हें सरकार से मांगना भी नहीं आता। दुष्यंत ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र के लोग सरकार से जो भी मांग करेंगे वो उनकी हर संभव मांग को पूरी करेंगे, ऐसा वो उनको विश्वास दिलाते हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button