उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News प्राचीन दरगाह हजरत उमर दराज बावड़ी वाले बाबा की संपति को भूमायाओं से मुक्त कराने की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तरप्रदेश

मथुरा: प्राचीन दरगाह हजरत उमर दराज बावड़ी वाले बाबा वक्फ संख्या 75 स्थित पोतरा कुंड बीटा 2 गोविंद नगर, जनपद की संपत्ति पर भूमाफिया लता सैनी पत्नी बाबूलाल द्वारा षड्यंत्र रचते हुए कुछ मुस्लिम लोगों को गुमराह कर कर मोटी रकम का लालच देकर कमेटी बनवा कर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसकी शिकायत दरगाह खादिम सूफी मुशीर बाबा द्वारा सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, वक्फ सर्वे आयुक्त एवं शासन प्रशासन तक की जा चुकी हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी द्वारा कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है।

जबकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और सरकार द्वारा माफिया व भूमाफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसने का प्रभाव से कार्यवाही करने का फरमान जारी है उसके बाबजूद भी उक्त भूमाफिया के हौंसले बुलंद है स्थानीय प्रशासन को गुमराह कर कर बेखौफ होकर वक्फ संपति पर अवैध निर्माण करा रहा है।खादिम सूफी मुशीर बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार से प्राचीन दरगाह हजरत उमर दराज बावड़ी वाले बाबा वक्फ संख्या 75 की संपत्ति को भूमाफिया लता सैनी पत्नी बाबूलाल से कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button