Uttar Pradesh News जनपद बलरामपुर के सर्विलास सेल स्वाट टीम द्वारा 255 अदद गुमशुदा स्मार्टफोन की बरामदगी

रिपोर्टर निसार अहमद उस्मानी बलरामपुर उत्तर प्रदेश
जनपद बलरामपुर : के समस्त थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब/ गुम हो जाने से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के द्वारा उक्त गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अर्न्तगत अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सर्विलान्स सेल / स्वाट टीम द्वारा कुल 255 अदद स्मार्ट फोन बरामद किये गये। बरामदशुदा स्मार्ट फोन की अनुमानित कीमत करीब 50 से 55 लाख रुपये है। उक्त मोबाइल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25000रु0 नकद ईनाम की घोषणा की गई।
255 अदद स्मार्टफोन अनुमानित कीमत करीब 50 से 55 लाख रुपए आंकी गई हैl
विदित हो कि सर्विलान्स सेल/ स्वाट टीम में निरीक्षक श्यामलाल यादव प्रभारी स्वाट टीम उ०नि० सैय्यद खादिम सज्जाद स्वाट टीम, हे0का0 देवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलान्स सेल , हे०का० रामू सरोज स्वाट टीम, काo श्याम नारायण सर्विलान्स सेल , का० का० अखिलेश कुमार सर्विलान्स सेल , का० अंकित वर्मा सर्विलान्स सेल, का० सुशील सिंह स्वाट टीम, का० शिवसागर सर्विलान्स सेल, काo श्याम शुक्ला सर्विलान्स सेल ने अपना नाम बलरामपुर जिले में रोशन किया है जिसकी जनता भूरी भूरी प्रशंसा कर रही हैl 




Subscribe to my channel