राजनीतिराज्यहरियाणा

Haryana News खिलाडिय़ों के समर्थन में आप ने चलाया जनसंपर्क अभियानन्याय की मांग को लेकर सडक़ों पर बैठी महिला खिलाडिय़ों पर लाठियां बरसना दुर्भाग्यपूर्ण : गीता श्योराण लाखलाण

रिपोर्टर प्रदीप कुमार भिवानी हरियाणा

बेटियों के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जा सकती है आप : गीता श्योराण लाखलाण
भिवानी, 07 मई विश्व भर में देश का नाम गौरवांवित करने वाली पहलवान बेटियों का शोषण करने वाले बीजेपी सांसद बृजभूषण पर कोई कार्यवाही न करने ओर बेटियों को न्याय ना मिलने पर देश भर में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है, तथा रोजाना विभिन्न संगठन एवं खेलप्रेमी विभिन्न तरीकों से खिलाडिय़ों को समर्थन दे रहे है। इसी कड़ी में रविवार को आम आदमी पार्टी नेत्री गीता श्योराण लाखलान व आप नेता विनोद लाखलान के नेतृत्व में जिला के लोहारू हल्के के गांव गोपालवास व कासनी कलां में अभियान चलाते हुए पंचायतों को इस मामले से अवगत करवाया तथा न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर बैठी देश की बेटियों का साथ देने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने वे गांव-गांव घूमकर न्याय की मांग को लेकर धरनारत्त महिला खिलाडिय़ों के लिए समर्थन जुटा रही हैं तथा सरकार जल्द ही इस मामले में खिलाडिय़ों से न्याय नहीं करती तो विभिन्न गांवों से खेलप्रेमियों का हुजूम दिल्ली रवाना होगा। इस मौके पर गीता श्योराण लाखलान व डॉ प्रदीप सिवाच व विनोद लाखलान ने कहा कि जिन महिला खिलाडिय़ों ने देश का मान विश्व भर में बढ़ाया है, वे न्याय की मांग को लेकर सडक़ों पर है। यही नहीं उन्हे न्याय मिलने की जगह पुलिस के डंडों की मार मिल रही है, जो कि देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह बेटियों के मान सम्मान की बात है और इनके सम्मान की लड़ाई में आप किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर महिला पहलवानों के साथ शोषण मामले में ऐसा ही होता रहेगा तो खेल जगत के साथ-साथ देश की महिलाएं भी स्वयं को असुरक्षित महसूस करेंगी। इस मामले पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार खिलाडिय़ों की मांगों को मानते हुए बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार करे, अन्यथा केंद्र सरकार को खेल प्रेमियों का उग्र रूप देखने को मिलेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button