उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की एक आवश्यक बैठक नगर भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता का रुख भाजपा प्रत्याशी दीपक राजौरिया के पक्ष में था टूंडला नगर पालिका चुनाव् में पार्टी भारी मतों से चुनाव जीत रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की डबल इंजन की सरकार द्वरा देश एवं प्रदेश के हर गरीब, किसान, नोजवान, मजदूर के हित में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला मंत्री संजय सिंह परमार ने कहा जनपद फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी के समस्त सभासद, पार्षद, मेयर, चेयर मैन के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। मतदाताओं ने भाजपा सरकार की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। बैठक में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री लोकेश जादौन, सुदीप शर्मा, तरुण गौतम, रिंकू उपाध्याय, अंकित पंडित, सुदांशु पचौरी, आदि लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button