राजस्थानराज्य

Rajasthan News तलाई पर अतिक्रमण करने के विरोध में गौशाला अध्यक्ष आमरण अनशन पर

रिपोर्टर कमल कुमार राठौड़ कोटा राजस्थान

रामगंजमंडी के समीप खिमच में गोशाला के पास स्थित वन विभाग की तलाई पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर गोशाला अध्यक्ष महंत विश्वनाथ पूरी ने शुक्रवार को उपखण्ड कार्यलय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। इससे पहले एसडीएम को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई ।अनशन स्थल पर विधायक और भाजपाई व गोसेवा भी पहुचे। महंत पूरी ने बताया कि गांव में गोशाला के पास स्थित वन विभाग की तलाई से ही गोशाला में मवेशी पानी पीते है। गोशाला पर गांव के प्रभावशाली लोंगो ने अतिक्रमण कर रखा हैं। कई बार शिकायत के बाद भी अतिक्रमण नही हटाया गया। इसके विरोध में आमरण अनशन शुरू किया है। महंत पूरी ने बताया कि उन्होंने बीते 20 साल से अन्न त्याग रखा है। अब जल भी त्यागकर अनशन पर की सूचना पर विधायक मदन दिलावर पूर्व पालिका चैयरमेन विजय गौतम, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गोसेवा संघ कोटा देहात प्रभारी कमल जुनिवार पर आकर महंत के समर्थन में बेटे। इस दौरान राकेश पांचाल गोसेवक जगदीशपुरी, बजरंगदास महाराज,शक्तिसिंह कोषाध्यक्ष, मोहनपुरी बाबा शामिल रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button