मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News ब्लॉक अध्यक्ष मझौली विजय गुप्ता ने की आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता, 10 मई को मझौली ब्लॉक की बैठक, आम आदमी पार्टी के सक्रियता से अन्य दलों की बढ़ी चिंता, बना चर्चा का विषय

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्यप्रदेश

सीधी, मझौली~ आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में अपने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर तक टीम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है, होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल संभाल रहीं, जिसकी निगरानी राष्टीय संगठन महासचिव राज्यसभा सांसद संदीप पाठक कर रहे हैं, साथ ही मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी विधायक बी एस जून भी अपनी नजर जमाये रखे हुए हैं, अबकी बार पार्टी ने दिल्ली के तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी चुनाव जीतने की तैयारी शुरू कर दिया गया है, हाल ही में संगठन विस्तार का काम जोरों से चल रहा है, जिसमें पहले प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति किया जा गया है, जल्द ही पार्टी और भी विस्तार करने जा रही है, अब आगे सर्कल इंचार्ज सहित कई नियुक्ति करने जा रही है, मध्यप्रदेश के धौहनी विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष मझौली विजय गुप्ता ने बताया कि पार्टी का चुनाव लड़ना इसलिए आवश्यक हो गया है, क्योंकि यहाँ के लोग भी दिल्ली जैसे व्यवस्था की मांग मध्यप्रदेश में भी कर रहे हैं, कहते जब दिल्ली पंजाब की सरकार जो सुविधाएं जनता को दे सकती है, तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं मिल रहा है, इस लिए अब दिल्ली जैसा सरकार की जरूरत है, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार निशुल्क शिक्षा, निशुल्क स्वास्थ्य सेवा, निशुल्क विजली, निशुल्क पानी, छात्र, बुजुर्ग, महिलायें बेसहारों को फ्री बस सेवा, एक हजार महीना, प्रत्येक महिला, मोहल्ला क्लीनिक, उचित मूल्य के दुकान से निशुल्क घर घर राशन पहुंचाने की व्यवस्था, इतना ही नहीं जो यहाँ के स्कूल खंडहर है, उन्हें दिल्ली जैसे स्मार्ट क्लास रूम ऐसे कई और प्रकार की सुविधाएं दिल्ली पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार दे रही है, अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो आज तक भाजपा कांग्रेस की सरकार ऐसे व्यवस्थाओं से कोसों दूर है, यहाँ तो भाजपा कांग्रेस जनता के टैक्स के पैसे से अपने मंत्री, सांसद, विधायक एवं पार्टी के फायदे में खर्च करती है, स्मार्ट क्लास रूम की जगह स्मार्ट पार्टी कार्यालय में पैसे खर्च कर रही है, ऐसे में जनता की जगह सिर्फ पार्टी संगठन का विकास कर रही है भाजपा कांग्रेस, अब सभी लोग चाहते हैं कि, इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हो, बता दें कि अगर धौहनी विधानसभा की बात की जाए तो, यहाँ के लोग क्षेत्रीय विधायक के साथ साथ अधिकारी कर्मचारी से भी तंग आ चुके हैं, अधिकारी कर्मचारियों का भी मजबूरी है, जो विधायक के इसारे पर चल रहे हैं, अगर अधिकारी कर्मचारी सरकार के इसारे पर काम नहीं करते, तो उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ता है या फिर स्थानांतरण के लिए तैयार रहना पड़ता है, यही कारण है कि अबकी बार होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के साथ साथ सभी अधिकारी कर्मचारी भी आम आदमी पार्टी का साथ देने जा रहे हैं, इतना ही नहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने संविदा कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं एवं अतिथि शिक्षकों के साथ जो अन्याय किया गया है, वह किसी से छिपा नहीं है, आज की मंहगाई के सामने बेरोजगारी की बात की जाए तो लोगों का कमर ही टूट गया है, यही सब तंगी से जनता परेशान है, और विकल्प का इंतजार कर रही थी, जब हम लोग क्षेत्र में संपर्क करने निकलते हैं, तो लोगों के चेहरों पर खुशी दिखती है, क्योंकि उन्हें जो विकल्प की जरूरत थी वह अब आम आदमी पार्टी के रूप मिल गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button