उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News भाजपा के प्रत्याशियों को जीता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं : मुख्यमंत्री

रिपोर्टर रिजवान बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश

बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नुमाइश ग्राउंड पहुंचे उन्होंने नगर निकाय चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा में आए जनसमूह से वोट देने की अपील की। उन्होंने 20 मिनट भाषण दिया ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की बात कही। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन से जनपद जाना जाता है पॉटरी ने अलग पहचान बनाई है। नगर निकाय चुनाव में आपके आशीर्वाद के लिए आया हूं। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। कहा कि ढाई हजार वर्ष पहले भगवान बुद्ध ने अवतार लिया था, मानवता के कल्याण का मार्ग तभी से प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले भारत अपनी पहचान खो चुका था। वैश्विक धारणा दुनिया में मोदी ने बदल दिया तमाम योजनाएं पटल पर उतारकर लोगों को लाभ पहुंचाएं। प्रधानमंत्री आवास बने उज्जवला योजना का लाभ दिया गया। शौचालय बनवाए गए, गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाएं, वेक्सिन लगवाई। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है। किसी की जाति नहीं देखी, किसी का मजहब नहीं देखा। कहा कि कोरोना लॉकडाउन जब लगा था. उस दौरान 40 लाख लोग यूपी में आ गए थे उन्हें संभाला गया, प्रदेश में उद्योग लगवाए गए और 40 लाख लोगों को उनमें काम दिया 2 करोड़ 61 लाख शौचालय बनवाए। दीपावली पर फ्री में सिलेंडर देने की व्यवस्था की जा रही है। बिजली समान रूप से मिल रही है। बिजली बिना भेदभाव के दी जा है रही है। किसान खुशहाल है बहन बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। पहले व्यापारी जैसे तैसे जान बचाए हुए थे। आज अपराधी दिखाई नहीं दे रहा है। सपा बसपा अवसरवादी दंगा पार्टी है। शहर में शोहदों का आतंक नहीं है। आज युवाओं के हाथ में तमंचे की जगह टैबलेट है।बुलंदशहर में कल्याण सिंह के नाम से मेडिकल कॉलेज बनाया गया है जो इसी सत्र में चालू होगा, अब 15 मई तक कर सकेंगे प्रोफेसर के पद को आवेदन।बुलन्दशहर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए प्रोफेसर के पदों पर आवेदन का समय बढ़ाकर अब 15 मई कर दिया है। तिथि बढ़ने से आवेदन नहीं कर सके दावेदारों को राहत मिलेगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन मांगे गए जिनकी समयावधि समाप्त हो गई। ऐसे में काफी रूठों को मनाने व संख्या में आवेदक आवेदन करने से वंचित आवेदकों का कनेक्शन तला में लेकर शासन स्तर से इसकी तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी है। योग्यता रखने वाले आवेदक स्पीड पेस्ट रजिस्ट्री से आवेदन भेज सकते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनाया गया है। बुलंदशहर से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है जिससे प्रयागराज तक 6 घंटे लगेंगे, हर घर नल की योजना, जन्म जाति प्रमाण पत्र, नगर निकाय के अंदर ही बनेंगे। उन्होंने जनसमा में सभी प्रत्याशी को जिताने की अपील की मंच का संचालन जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, नरेंद्र भाटी, लक्ष्मी अजय त्यागी, डॉ महेश शर्मा, सत्येंद्र बरन राज, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, डॉ बुल भोला सिंह, अतुल तेवतिया, गिरिराज सिंह आदि नेता उपस्थित रहे।

दीप्ति मित्तल ने जिताने की अपील।

बुलन्दशहर। नगर पालिका बुलंदशहर आ यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही भाजपा की प्रत्याशी दीप्ति मित्तल ने जनसभा में अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे जीता कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का काम करें। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कराऊंगी क्षेत्र की जनता की कोई भी समस्या होगी उसका निराकरण करूंगी। दीप्ति मित्तल ने कहा कि जनता के बीच रहकर हर समस्या का निपटारा करूगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नगरपालिका में ही जन्म, आय प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। ऐसी सुविधा लोगों को दी जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button