Madhya Pradesh News प्रायवेट हॉस्पिटल के मैनेजर की हत्या का प्रयास, मरीज भर्ती कराने का मामला

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश
ग्वालियर. गुरूवार-शुक्रवार दरमियानी रात दोस्त के साथ चाय पीने जा रहे अस्पताल के प्रबंधक व केयर टेकर को रंजिश पर 3 बदमाशों ने मारपीट कर कार से कुचलने का प्रयास किया है। घटना कंपू थाना क्षेत्र के पुराने फॉरेंसिक विभाग के सामने जेएएच परिसर की है। अस्पताल प्रबंधक की उसकी कमर की हड्डी टूट गयी है और अभी बेहोश है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कंपू स्थित जेएएच परिसर निवासी महेन्द्र कपोलिया, प्रताप प्रायवेट हॉस्पिटल के केयर टेकर और प्रबंधक है।गुरूवार की रात वह अपने दोस्त शिवराज धाकड़ के साथ अस्पताल चाय पीने के लिये माधव डिस्पेंसरी के सामने स्थित शॉप पर जा रहे थे। अभी वह पुराने फोरेंसिक विभाग के सामने पहुंचे ही थे कि तभी उनका रास्ता हरिओम गुर्जर, पहलवान गुर्जर उर्फ श्यामू और कालू रावत ने रोक लिया। इनसे महेन्द्र कपोलिया का पुराना विवाद चल रहा है। रास्ता रोकते ही तीनों ने उससे गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
पहले बेरहमी से फिर कार चढ़ाकर कुचलने का प्रयास
गाली गलौज का जब महेन्द्र और शिवराज ने विरोध किया, तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। उनके तेवर देखकर महेन्द्र ने बचकर भागने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उस पर कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया, जिससे महेन्द्र घायल हो गया। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास मामला दर्ज किया है।
जेएएच से प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज भर्ती करने पर रंजिश
जांच में पता चला है कि घायल और हमलावरों के बीच जेएएच से प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करने पर रंजिश है। कुछ समय पहले जेएएच में हमलावरों के आए पेशेंट को लेकर विवाद हुआ था। हमलावर पहले भी विवाद कर चुके हैं। फिलहाल, पुलिस महेन्द्र के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिससे मुख्य वजह सामने आ सके।कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि अस्पताल के केयर टेकर को तीन बदमाशों ने मारपीट कर कार से कुचलने का प्रयास किया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही, आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Subscribe to my channel