Madhya Pradesh News सिरफिरे बदमाशों ने किया हंगामा और घर के बाहर खड़ी जीप में की तोड़फोड़

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश
ग्वालियर. दरवाजे के बाहर खड़ी CRPF जवान की थार (जीप) में बाइक सवार सिरफिरे बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी है तो अलग-अलग बाइक पर सवार हो कर आये 5 बदमाश गाड़ी के पास आकर रूके फिर नम्बर प्लेट चेक और तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना गुरूवार की शाम आनंद नगर धाकड़ प्लाजा के सामने की है। CRPF जवान को कहीं शादी में बाहर जाना था। इसलिये वह अपने रिश्तेदार की गाड़ी मांग कर लाया था। हमला करने वाले कौन थे। हमले की वजह क्या थी यह साफ नहीं हो पाया है। तोड़फोड़ की पूरी घटना प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।
5 मिनट में तोड़फोड़ कर फरार हो गए
वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने सिर्फ 5 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया है। सिरफिरे बदमाश बाइक से आए और पहले रुके फिर जीप के पास आए और तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ करने से पहले उन्होंने जीप का नंबर भी चेक किया। जिससे साफ है कि वह टारगेट सेट करके आए थे। इसके बाद वह भाग गए। इस पूरी वारदात में सिर्फ पांच मिनट लगे थे।
फुटेज से बदमाशों की तलाश
बहोड़ापुर थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि CRPF जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शरारती तत्वों के फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा



Subscribe to my channel