IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News अनूप मिश्रा को कांग्रेस का ऑफर

रिपोर्टर सुमित कुशवाह भिंड मध्यप्रदेश

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दीपक के कांग्रेस में जाने की खबरों से बीजेपी परेशान है। एमपी बीजेपी के अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक दीपक को मनाने में जुटे हैं, लेकिन वे मानते नहीं दिख रहे हैं। मौजूदा हालात में बीजेपी के कई नेता पार्टी में उपेक्षा के शिकार हैं। पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके पुराने नेताओं पर कांग्रेस डोरे डाल रही है।

गोविंद सिंह ने अनूप मिश्रा को कांग्रेस जॉइन करने का न्योता दिया
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने अब अनूप मिश्रा को कांग्रेस जॉइन करने का न्योता दिया है। अनूप बीजेपी के संस्थापक और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे हैं। वे मप्र सरकार में मंत्री रहे हैं। अनूप मिश्रा पूर्व सांसद भी हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा- अनूप मिश्रा मेरे मित्र हैं। मैं चाहूंगा कि वो कांग्रेस में आएं। मैं उनका स्वागत करूंगा। बीजेपी में आपराधिक तत्वों का जमावड़ा है। भ्रष्टाचार, लूट मची हुई है। ईमानदार, भले आदमियों की बड़ी दुर्दशा हो रही है, इसलिए बेचारे उपेक्षित होकर घर बैठे हैं।

इन नेताओं ने भी दिखाए बगावती तेवर
पूर्व मंत्री दीपक जोशी 6 मई को सुबह 11 बजे कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। दीपक के बाद कद्दावर भाजपा नेता और कवि सत्यनारायण सत्तन ने भी बगावती तेवर दिखाए हैं। अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष और बदनावर से विधायक रहे भंवर सिंह शेखावत और अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा चुनाव लड़ने का खुलकर ऐलान कर चुके हैं। शेखावत और मिश्रा कह चुके हैं कि वे अगला विधानसभा चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। इसके अलावा जिन सीटों पर कांग्रेस और दूसरे दलों से आए विधायक अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं, वहां भी विद्रोही के स्वर सुनाई देने लगे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button