IC News and Media House Private Limited


राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक रामलाल शर्मा ने विधायकों कोष से की 1 करोड़ 49 लाख की अनुशंषा

विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों सहित अन्य जनहित के कार्यों के लिए ज़िला परिषद जयपुर को भिजवाई गई अनुशंषा

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ। विधानसभा क्षेत्र चौमूं में विधायक रामलाल शर्मा द्वारा विधायक स्थानीय निधि से विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जयपुर को 1 करोड़ 49 लाख की अनुशंषा भिजवाई गई है। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा कुछ दिन पूर्व प्रथम लिस्ट के माध्यम से 2 करोड 36 लाख रुपये के विकास कार्य विधायक कोष के लिए भिजवाई जा चुके हैं। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा विधायक कोष के कार्यों के लिए द्वितीय लिस्ट में ग्राम पंचायतो एवं नगरपालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, राजकीय विद्यालयों के विकास कार्यों सहित अन्य विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने के लिए पत्र भेजा है। जिनमें सिंगोदखुर्द में 6 लाख, भूतेडा में 19 लाख, गुडलिया में 19 लाख, ईटावा भोपजी में 3 लाख, उदयपुरिया में 6 लाख, डोला का बास में 4 लाख, मोरिजा में 10 लाख, अनन्तपुरा चिमनपुरा में 8 लाख, नगर पालिका चौमूँ में 30 लाख, घिनोईं में 5 लाख, सिंगोदकलाँ में 10 लाख, कानपुरा में 4 लाख, फतेहपुरा में 5 लाख, धोबलाई में 10 लाख और कालाडेरा में 10 लाख की अनुशंषा की गई है। विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि विधायक कोष से क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जयपुर जिला परिषद को अनुशंषाये भिजवाई गई है। क्षेत्र में विधायक कोष के पैसों से समानता से विकास कार्य करवाए जाएंगे। जल्द ही कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी होने पर यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button