झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News बीते रात शादी कार्यक्रम में आंबाडीह (मरकच्चो) थाना क्षेत्र से ढोल बजाकर अपना घर सुबह करीब चार बजे वापस आ रहा था, इसी बीच आंबाड़ीह नाला पुल के पास जंगली हाथियों ने बुरी तरह कुचलकर लखन दास को जान से मार दिया।

रिपोर्टर अभिषेक बर्नवाल गिरिडीह झारखण्ड 

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखण्ड के पड़रिया पंचायत के वृंदा गांव निवासी लखन दास उम्र लगभग 55 वर्ष का आज बीते रात शादी कार्यक्रम में आंबाडीह (मरकच्चो) थाना क्षेत्र से ढोल बजाकर अपना घर सुबह करीब चार बजे वापस आ रहा था, इसी बीच आंबाड़ीह नाला पुल के पास जंगली हाथियों ने बुरी तरह कुचलकर लखन दास को जान से मार दिया। सुबह होते हीं घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गया। घटना की खबर सुनते हीं मैं स्थल पर पहुंचकर मृतक आश्रितों को ढाढस बंधाया, इस दौरान बिरनी के वर्तमान प्रमुख रामू बैठा जी, पड़रिया मुखिया विजय दास जी, पपलो मुखिया प्रतिनिधी संजू जी, पपलो के पंचायत समिति उपेंद्र यादव जी, पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह जी, बंगराकला के पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण दास जी, समाजसेवी त्रिपुरारी रजक जी, एटवारी साव जी, प्रदीप बेचारा जी, चानो वार्ड सदस्य सविता देवी जी, पत्रकार साथियों सहित बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार वालों को ढाढस बंधाया और वन विभाग अधिकारियों से तत्काल 25 हजार रुपया नगद पीड़ित परिवार को दिलाया गया। शव को पोस्टमार्डम के लिए कोडरमा भेजवाया गया, मरकच्चो प्रखंड के BDO पप्पू रजक जी एवं वन विभाग के अधिकारियों ने भी सकारात्मक बात किए और आश्वाशन दिए की पूरी सरकारी प्रकिया कराकर पीड़ित परिवार को 04 लाख मुआवजा जल्द से जल्द दिला दिया जायेगा।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button