IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News जिन्होंने बढ़ाया तिरंगे का सम्मान हरियाणा नहीं सहेगा अब उनका अपमान

 

हरियाणा पहलवानों की धरती है, यहां के बेटे ही नहीं, बेटियों ने भी पहलवानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ढेरों मैडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। आज देश के पहलवान ख़तरे में हैं, हरियाणा की बेटियों को अपमानित किया जा रहा है। इसी के चलते आज हरियाणा राज्य में हमारी राष्ट्रीय गौरव महिला पहलवानों के साथ भाजपा सांसद द्वारा किए गये शोषण के विरुद्ध दिल्ली में हो रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन के समर्थन में * मेरे निवास स्थान ढिल्लो निवास एसपी की कोठी के सामने आज शाम 5 बजे इकट्ठे होकर आप और हम शहर के प्रमुख बाजार में मशाल मार्च निकालेंगे। आप सभी से अनुरोध हरियाणा की बेटियों के समर्थन में भारी से भारी संख्या में इसमें शामिल हों और इसे सफल बनाएँ।  नोट:- इस पूरे अभियान में हम पार्टी के चिन्ह या झंडे का इस्तेमाल नहीं करेंगे, ओर ना ही कहीं पार्टी के पक्ष में कोई नारेबाज़ी की जाएगी। ये देश की बेटियों के मान सम्मान से जुड़ा मामला है, हम देश के प्रति ज़िम्मेदारी देश के आम नागरिक बनके निभायेंगे। आपसे उम्मीद आप अवश्य पहुंचेंगे

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button