राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News वंशवाद की राजनीति इस बार नहीं चलेगी कर्नल सोनाराम चौधरी।

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान  

धोरीमन्ना। भंवरलाल भादु ने जानकारी देकर बताया कि पूर्व सांसद दिग्गज जाट नेता कर्नल सोनाराम चौधरी मीठडा खुर्द में पूर्व सरपंच पोकरराम चौधरी के पौत्र हिमांशु चौधरी के शादी समारोह में शरीक हुए।इस दौरान जनप्रतिनिधियों व युवाओं से मिले ओर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। पूर्व सांसद ने कहा कि बीस सालों से गुड़ामालानी में वंशवाद की राजनीति हावी है भाजपा से लगातार एक ही परिवार को टिकट दिया गया। जिन्होंने चार बार चुनाव लङा ओर एक बार जीत पाए। उन्होंने कहा कि इस बार भी पूर्व विधायक के पुत्र दावेदारी जता रहे हैं। कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि मैं स्वयं गुड़ामालानी से इस भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ूंगा। कर्नल ने कहा मैंने दोनों पार्टियों से चुनाव लड़कर देखा है इस बार गुड़ामालानी से चुनाव लडूंगा। कर्नल सोनाराम चौधरी ने जनप्रतिनिधियों के साथ खासकर युवाओं से रुबरु हुए ओर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि मैं तीन बार सांसद बनाने में गुड़ामालानी की जनता का अपार समर्थन मिला। कर्नल सोनाराम ने खासकर युवाओं से कहा कि चुनावी तैयारी में जूट जाएं ओर वंशवाद की राजनीति से गुड़ामालानी की जनता को मुक्त करना है। शादी समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, पीसीसी सदस्य ताजाराम चौधरी, धोरीमन्ना सरपंच मनोहर विश्नोई, सिणधरी पूर्व प्रधान सोहनलाल भाम्भू, सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष रामाराम बेनिवाल, मीठडा खुर्द सरपंच प्रतिनिधि भींयाराम भूकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि ने शरीक हुए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button