राजनीतिराज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली प्रचंड जीत

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 34 सीटों में से 24 सीटें जीतने में सफलता प्राप्त हुई है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभासिंहजी ने जीत का श्रेय हिमाचल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जनता वह प्रदेश सरकार की जन हितेषी निर्णय को दिया है।मुख्य मंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का कहना था कि पिछले 10 वर्षों में यह पहला चुनाव है जो पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है तथा एक इतिहासिक जीत दर्ज हुई है। उनका कहना था कि आज तक इतनी सीटें कभी भी पार्टी को नहीं मिली।राजनीतिक पंडितों की मानें तो शिमला नगर निगम चुनाव में प्रचंड जीत हिमाचल सरकार की बागवानो, कर्मचारियों, महिलाओं व प्रदेश के आम व्यक्तियो के हितों में लिए गए नीतिगत निर्णय जीत के मुख्य कारण रहे वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की बागडोर रानी प्रतिभा सिंह जी को सौंपना वह उनके दूरदर्शी नेतृत्व को मानते हैं। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी शिमला को मिनी हिमाचल मानते हैं। उनका कहना है कि शिमला शहर के विकास के लिए वे अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों व चयनित पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगे।शिमला ग्रामीण के विधायक व हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी ने अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत चारों वार्डो से कांग्रेस प्रत्याशी की प्रचंड जीत दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह ऐतिहासिक जीत कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनता के प्रति समर्पण की जीत है। शिमला ग्रामीण कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा ने भी शिमला ग्रामीण चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत चारों वार्डो से कांग्रेस को प्रचंड जीत दिलाने में क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त कियाहै। बता दें कि नगर निगम शिमला के चुनाव में मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी का रिपोर्ट कार्ड सबसे बेहतर रहा है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button