IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News पुत्री जन्मोत्सव अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया और टीम सदस्यों द्वारा बालिका वर्णिका राव के परिवार सदस्यों को सम्मानित किया गया

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

हाउसिंग बोर्ड में धूमधाम से मनाया गया वर्णिका राव का जन्मोत्सव मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान एवं लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ के सौजन्य से हाउसिंग बोर्ड कालोनी नारनौल में पुत्री जन्मोत्सव अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया और टीम सदस्यों द्वारा बालिका वर्णिका राव के परिवार सदस्यों को सम्मानित किया गया। मिशन ममाज प्रभारी डॉ कृष्णा आर्या के नेतृत्व में टीम सदस्यों ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी कृष्णावतार यादव एवं शिक्षाविद सुमन यादव को अपनी दूसरी पोती वर्णिका राव का जन्मोत्सव मनाने एवं लड़का लड़की में कोई भेदभाव न करने की अच्छी सोच के लिए अपनी परंपरा अनुसार पौधा एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया और बालिका को आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीमति आर्या ने बताया की मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान अभियान एवं लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ संस्थाएं पर्यावरण, पानी एवं प्रकृति संरक्षण के लिए पूर्णतया समर्पित है और अच्छी परम्पराओं एवं लोक संस्कृति संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिसके तहत हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बालिका का जन्मोत्सव मनाने एवं प्रीतिभोज का आयोजन करने के लिए बालिका वर्णिका के दादा, दादी एवं माता पिता को आज घर पहुँचकर सम्मानित किया गया और परिवार सदस्यों से पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई । श्रीमति आर्या ने बताया की पर्यावरण संरक्षण, जल एवं प्रकृति संरक्षण हमारी महती आवहयकता है जिसकी तरफ सभी का ध्यान जाना अनिवार्य है वहीं बेटियों की समाज में उपस्थिती बहुत ही जरूरी है इसलिए समाज में बालक बालिका का रेशो समान होना चाहिए और बेटियों को भी जन्म लेने के साथ खुशियों को बांटने व प्रतिभा प्रदर्शन के सभी मौके मिलने चाहिए। इस सम्मान कार्यक्रम में डॉ कृष्णा आर्या के साथ बालिका की माता रुचिका पिता गौरव, सौरभ, श्वेता, सुरभि, बुद्धदेव यादव, मनु, शकुंतला यादव, कैलाश, सरिता, अनीता, सुमित्रा, सुशीला, सुषमा, संतोष, बीना, स्नेह, सोनू आदि उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button