मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News भोपाल – दिल्ली में डीपीसी की प्रकिया हुई पूरी।

डीपीसी अपडेट

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

भोपाल – दिल्ली में हुई डीपीसी की प्रकिया हुई पूरी। लंबे समय से टल रही डीपीसी की प्रकिया आज दिल्ली में हुई पूरी। साल 2021 और 2022 के 16 पद पर होनी थी डीपीसी। 46 से ज्यादा अधिकारियो के नामों का भेजा गया था पैनल। सूत्रों ने बताया कि जल्दी ही गृह विभाग करेगा एसपीएस से आईपीएस बने अधिकारियो के आदेश जारी। लेकिन 3 नाम हटा दिए गए। इनमे से दो अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट केस चल रहा है और एक अधिकारी के खिलाफ सीलबंद लिफाफा बंद है। इस बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, एसीएस होम राजेश राजौरा, और डीजीपी सुधीर सक्सेना थे शामिल। राज्य पुलिस सेवा के 16 एसपीएस अफसर बनेंगे आईपीएस। मुख्य मंत्री सचिवालय में सुरक्षा अधीक्षक के तौर पर पदस्थ अजय पांडे सहित 15 अधिकारियो के नामों पर फैसला किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिक्योरिटी एसपी सहित आधा दर्जन से ज्यादाअधिकारियो के नाम पर हुई सहमति। डीपीसी के दौरान कमेटी संजय कुमार, अजय पाण्डेय,पंकज कुमार पाण्डेय, सुधीर अग्रवाल, पदमविलोचन शुक्ला, राजेश व्यास, सुंदर सिंह कनेश, गोपाल प्रसाद खांडेल, रामशरण प्रजापति, राय सिंह नरवरिया, देवेंद्र कुमार पाटीदार, विरेंद जैन, सुनील कुमार मेहता, मनीष कुमार खत्री, विनोद कुमार सिंह के नाम पर मोहर लगी है। 16 पदों के नामों पर लिया गया फैसला। फिलहाल जल्द ही केन्द्रीय गृह मंत्रालय 16 पदों के नाम के आदेश जारी करेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button