उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News भाजपा की डबल इंजन की नहीं ट्रिपल इंजन के बनेगी सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

रिपोर्टर श्याम जी कश्यप फर्रुखाबाद उत्तरप्रदेश

फर्रुखाबाद :- नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आये सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विरोधियो पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि भाजपा का कमल खिलेगा विरोधियो की जमानत जब्त होगी अब हम सबको ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है |शहर के गुरुगांव देवी परिसर में आयोजित नगर निकाय की चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इस बार भाजपा प्रत्याशी को ही चुने ये चुनाव गरीवी और अमीरी के बीच में है उन्होंने कहा की एक तरफ चाय बाले मोदी और दूसरी तरफ देश में साठ साल से राज कर रही कांग्रेस सरकार थी लेकिन जनता ने कांग्रेस का सूपडा साफ़ कर दिया आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है लेकिन अब निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के पश्चात् ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी उन्होंने कहा यह निकाय चुनाव आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करेगा उन्होंने कहा कमल पर वोट दे साईकिल तो पंचर हो गयी अब उसका पहिया अलग करना है सपा सरकार में प्रदेश में दंगा,कारोबारियों का पलायन हुआ लेकिन जब से प्रदेश में कमल खिला है तब से चारो तरफ विकास की गंगा वह रही है कमल का फूल सुशाशन का प्रतीक है इस चुनाव में विरोधियो की जमानत जब्त होगी इस लिए सपा बसपा व कांग्रेस में भगदड़ मची है भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था का राज है नरेन्द्र मोदी की आठ साल की सरकार में भारत का मस्तक विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है उन्होंने कर्णाटक में बजरंग दल के मामले में कांग्रेस को घेरा और कहा कर्णाटक में कांग्रेस को पागलपन का दौरा हुआ है नगर निकाय चुनाव में मतदाता 75 प्रतिशत भाजपा के साथ है और 25 प्रतिशत विरोधियो के साथ है और उसमें भी 25 प्रतिशत भाजपा के साथ ही है इस दौरान एमएलसी अरुण पाठक, जिलाअध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेन्द्र सिंह, विधायक सुशील शाक्य, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, पूर्व जिलाअध्यक्ष भूदेव राजपूत, दिनेश कटियार, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, जय गंगवार आदि मौजूद रहे|संचालन सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया|

सपा नेता महेंद्र कटियार परिवार सहित भाजपा में शामिल:

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के मंच पर सपा नेता महेंद्र कटियार व उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश कटियार, मंजेश कटियार, गुरुदीप कटियार, माधुरी कटियार, विपिन दीक्षित, राहुल कुशवाहा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य राठौर(एके), कांग्रेस नेता श्री कृष्ण गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसपा नेता सुरेश वर्मा आदि ने भाजपा का दामन थाम लिया|

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button