IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News आज माननीय डॉ जयकृष्ण आभीर जी ने टीबी से जूझ रहे 130 निक्षय रोगियों को प्रोटीन युक्त किट उपलब्ध करवाने वाली वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

आज माननीय डॉ जयकृष्ण आभीर जी ने टीबी से जूझ रहे 130 निक्षय रोगियों को प्रोटीन युक्त किट उपलब्ध करवाने वाली वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसे डाक्टर्स की टीम द्वारा जिले के सभी रोगियों को भिजवाया जायेगा। निक्षय मित्रों की मदद की कड़ी में जयंत -जतिन का छठा महीना,ममाज टीम की ओर से पांचवा महीना, टिकट वैडर्स की तरफ से चौथा और डॉ ज्योति आभीर की ओर से तीसरा मदद का महीना रहेगा।इस अवसर पर नगरपालिका विश्राम गृह पर उनके साथ समस्त ममाज टीम और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल अभियान प्रणेता डॉ जयकृष्ण आभीर ने ममाज टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों की खुलकर प्रशंसा की, सभी सेवाकार्यों की पूर्ण समीक्षा की एवं आगे भी सभी सदस्यों द्वारा अपना कार्य निर्बाध रूप से बिना किसी अहंकार व दिखावे के करने की बात कही और ममाज टीम का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उपस्थित ममाज टीम सदस्यों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा सर का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button