उत्तराखण्डराज्यस्वास्थ्य

Uttarakhand News चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश गरीब बीमार

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

पौड़ी : चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश गरीब अस्वस्थ हैं। वह बीते 27 अप्रैल से चमोलीसैंण स्थित हंस अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक शासन-प्रशासन या किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध नहीं ली है, जिससे समाज सेवियों में खासी नाराजगी है। 87 वर्षीय गणेश गरीब मूल रूप से पौड़ी जनपद के कल्जीखाल विकासखंड के सूला गांव के रहने वाले हैं। पहाड़ों क्षेत्रों में खेतों की चकबंदी की वह हमेशा ही पक्षधर रहे हैं। राज्य में किसी भी पार्टी की सरकार रही हो, उन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए खेतों की चकबंदी के लिए अपनी बात प्रमुखता से रखी गणेश गरीब का स्वास्थ्य बीते 27 अप्रैल को अचानक बिगड़ गया और उन्हें उपचार के लिए हंस अस्पताल चमोलीसैंण ले जाना पड़ा। अस्पताल में साथ में दिल्ली से आए उनके पोते आदित्य ने बताया कि दादा गणेश गरीब को सांस लेने में कुछ दिक्कत हो रही है। उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ रहा था। कहा कि अभी तक उनकी सुध लेने कोई भी अधिकारी नहीं आया । सामाजिक सरोकारों से जुड़े समाजसेवियों ने शासन-प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की ओर से गणेश गरीब का हाल न पूछने पर नाराजगी जताई है। सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने कहा कि गणेश गरीब ने हमेशा पहाड़ों में चकबंदी को लेकर आवाज उठाई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button