ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News कलेक्टर के सख्त निर्देश आरा मशीन और टिंबर मर्चेंट को 2 महीने के भीतर खाली करनी

नगर निगम आयुक्त द्वारा सभी को एक सप्ताह में नोटिस जारी किया जायेगा

                                                                        रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश 

कलेक्टर आशीष सिंह ने आरा मशीन संचालकों और टिंबर मर्चेंट के प्रतिनिधियों से बैठक की और सभी को निर्देश दिए हैं कि 2 महीने में जगह को खाली कर दें । कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि शहर को व्यवस्थित करने और मेट्रो के लिए भी जगह को आवश्यकता है, शहर को सही और सुरक्षित रखने के साथ सुविधाजनक यातायात शहर के लिय ऑक्सीजन का काम करते है। आप सभी जिम्मेदार नागरिक है। इसके लिए जरूरी है की आप भी अपनी जिम्मेदारी समझे और आवंटित जगह पर व्यवसाय को शिफ्ट कर ले। 2 महीने के समय में आप उक्त जगह को खाली कर दें और अपने आरा मशीन और टिंबर का व्यापार अगरिया छापर में जहां पर फर्नीचर क्लस्टर बन रहा है स्थापित करें ।वहां सभी लोगों को जगह देने का प्रस्ताव दिया जा चुका है। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही और देरी नहीं होगी । इसी के साथ कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम आयुक्त को इन सभी को एक सप्ताह में नोटिस जारी कर जगह खाली करने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए है। दो महीने में यदि लगता है कि किसी व्यक्ति द्वारा जगह खाली करने में आनाकानी की जा रही है तो उसके लिए नगर निगम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

आरा मशीन संचालक और टिंबर मर्चेंट की बैठक में नगर निगम आयुक्त , एसडीएम उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button