राजस्थानराज्य

Rajasthan News पाली के समाजसेवी गजेन्द्र सिंह मण्डली ने अपने जनमदिन पर कच्ची बस्ती के गरीब बच्चो में शिक्षा सामग्री व खाने पीने की वस्तुएँ बांटकर सादगी से अपना 55वां जन्मदिन मनाया।

रिपोर्टर घनश्याम सिंह राजपुरोहित झूठा पाली राजस्थान

पाली के समाजसेवी गजेन्द्र सिंह मण्डली ने अपने जनमदिन पर कच्ची बस्ती के गरीब बच्चो में शिक्षा सामग्री व खाने पीने की वस्तुएँ बांटकर सादगी से अपना 55वां जन्मदिन मनाया। हेमंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि समाजसेवी गजेन्द्र सिंह मण्डली हर वर्ष अपना जन्मदिन गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाकर मनाते है। इसी सिलसिले में इस वर्ष भी पाली के वार्ड नंबर 1 में गवारिया बस्ती, भील बस्ती, सम्राट कॉलोनी और वाल्मीकि बस्ती में शिक्षा सामग्री में स्कूल बैग, पानी की बाॅटल, पेंसिल, रबर, शार्पनर बांटे गए और शिक्षा सामग्री के साथ बच्चों में चॉकलेट, पैप्सी और बिस्किट भी बांटे गए, जिससे बच्चो के चेहरे पर मुस्कान आ सके। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह चारण, प्रबल सिंह मण्डली, मनन सिंह मण्डली, सुरेंद्र राणा और हेमंत सिंह राजपुरोहित उपस्तिथ थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button