IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News सहारनीय कार्य  जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाकर समाज को दिया संदेश

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

समस्त ग्रामवासी पवेरा,युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के रक्तदाता गौरव ने अपना 20वां जन्मदिन रक्तदान शिविर लगा कर तथा 7वीं बार स्वयं रक्तदान कर मनाया।इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ कृष्ण कुमार नायब तहसीलदार मुख्यातिथि ने किया । सभी रक्तदाताओं को बैच लगा कर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेसिंह नायब तहसीलदार नारनौल ने की।कृष्ण कुमार नायब तहसीलदार ने कहा कि जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाकर संस्था ने समाज में एक अच्छा संदेश दिया है।रक्तदान के क्षेत्र में संस्था जो कार्य कर रही है वो बहुत ही सराहनीय है।संस्था पूरे भारतवर्ष में आपातकाल स्थिति में रक्त उपलब्ध कराती है।संस्था के बहुत से रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,वहीं इस शिविर में कई रक्तदाता ऐसे भी दिखे जिन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान किया।युवा साथी ग्रुप हरियाणा के सचिव टिंकू प्रधान, ट्विंकल पवेरा ने कहा की हमें अपने जन्मदिन,सालगिरह पर केक काटने के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन करना चाहिए, क्योंकि रक्त किसी फैक्टरी में नही बनता एक इंसान ही रक्तदान कर किसी दूसरे इंसान की जान बचा सकता है। उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह,सुनील डाटिक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है।हर इंसान को साल में कम से तीन बार स्वेच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद मरीज को अपनी जान ना गंवानी पड़े।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी,स्वास्थ्य विभाग ब्लड बैंक नारनौल ,टीम मिशन अपना जल महेंद्रगढ़ ,डॉक्टर पंकज पीएचसी छिलरो,संदीप ठेकेदार , मनोज सेकवाल आदि का सहयोग रहा ।
इस अवसर पर संस्था के ओमप्रकाश डाटिक,धर्मेंद्र सरपंच पवेरा, टिट्टू जेलदार, डाक्टर पंकज यादव,रम्मी लुजोता, बिट्टू लांबा,दीपांशु पटीकरा , सुमित महता ,रोहित राजपूत रामबास,मन्नू , दीपक रामबास ,करण सिंह पंच, भूप सिंह घटाशेर उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button