राजस्थानराज्य

Rajasthan News विभिन्न विद्यालयों में जिला समान परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया तथा अभिभावक शिक्षक बैठक संपन्न हुई।

रिपोर्टर यारू रायपाल जैसलमेर राजस्थान

भणियाणा – उपखंड के विभिन्न विद्यालयों में जिला समान परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया तथा अभिभावक शिक्षक बैठक संपन्न हुई। इसी के तहत उपखंड मुख्यालय स्थित अल्पसंख्यक आवासीय
विद्यालय के परीक्षा प्रभारी सत्तार शाह ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चांद मोहम्मद के निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रहमतुला मेहर ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हाजी अल्लाह बक्स मेहर ने की। अभिभावक हाजी यारु खा मेहर, शाले मोहम्मद, उमर जी जगमाल गैस एजेंसी, बीरबल खा ग्राम सेवक, यारु खान, याकूब खां वरिष्ठ सहायक,मगन खान, सद्दाम हुसैन,दिलदार, सत्तार शाह, अय्यूब दीन , भमू मेहर , रहमतुल्लाह, अल्लाह बक्स, SMC अध्यक्ष शरीफ मगलिया, रमजान खा, अजीज खा, बादीन खा, उमर डईसर, आदि उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक मेहर ने बच्चो को शिक्षा को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी के लिए अनुशासन व संस्कार जरूरी है। इस दौरान अय्यूब दीन, मगन खान, रहमतुल्लाह आदि ने बच्चो को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दिलदार मेहर व मंगल खा मेहर शेखावटी सिलेक्शन सेंटर भणियाणा ने सभी का आभार वक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के होनहार छात्रों कक्षा छह में इकबाल खान, असलम खान, मो, मुस्ताक, कक्षा सात में अरसद अली, शहनवाज हुसैन, नजीर दीन ने क्रमश प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया । सत्र पर्यंत शैक्षिक गतिविधियों का उत्कृष्ट संचालन करने हेतु एसएमसी सदस्यो व अभिभावकों ने विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत झलारिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपाल्लो की ढाणी में भीअभिभावक शिक्षक बैठक संपन्न हुई, जिसमे रिटायर्ड फौजी हाजी हासम खान की मोजुदगी में परिणाम जारी किया गया तथा विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बच्चो को वार्षिक प्रगति रिपोर्ट सौंपी गई। इस दौरान यारू रायपाल ने बच्चो को संबोधित किया। इस अवसर पर हाजी हासम खान, प्रधानाधापक गणेश जी मोराणी, संतोष कुमार पालीवाल, युवा उद्यमी शौकत एसके, सोनम जांगिड़,निकिता जग्गा,सीमा देवी बड़ियासर,मनोहर लाल सैन, असमा बानो, अनिता खोलिया, हरी मोहन, सिकंदर खान आदि मौजूद रहे।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button