राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal News ग्राम पंचायत धरोगड़ा व बाग की जनता ने जताया लोक निर्माण मंत्री का आभार ग्राम पंचायत

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत धरोगड़ा व बाग की जनता ने जताया लोक निर्माण मंत्री का आभार ग्राम पंचायत धरोगडा,बाग,धारकन्दरु,कोटीघाट की समस्त जनता ने सरकार में लोक निर्माण वह युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी का दलोगघाटी-धरोगडा सड़क निर्माण की निविदाएं आमंत्रित होने पर आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र की जनता में यह सूचना मिलने पर खुशी की लहर उमड पड़ी है। इस सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने से स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी का सपना एवं प्रतिबद्धता साकार हो सकेगी। बता दें कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी नेको धरोगडा प्रवास के दौरान इस सड़क निर्माण का शिलान्यास किया था। उनके कार्यकाल में 2 किलोमीटर सड़क बन कर तैयार भी हो गई। मगर कुछ अपरिहार्य कारणों से सड़क निर्माण रुक गया। ग्राम पंचायत धरोगडा के प्रबुद्ध जनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी सरकार से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का आग्रह भी किया मगर कार्य प्रारंभ ना हो सका। तथा चुनावी संग्राम के दौरान क्षेत्र की जनता ने शिमला ग्रामीण के कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री विक्रमादित्य सिंह जी से एक ही मांग रखी की आप के मंत्री बनने पर हमें यह सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की कृपा करें। विक्रमादित्य सिंह जी ने भी हर मंच से इस सड़क निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। अंततोगत्वा सत्ता परिवर्तन हुआ तथा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ। जिसमें शिमला ग्रामीण के विधायक श्री विक्रमादित्य सिंह जी को महत्वपूर्ण लोक निर्माण व युवा सेवा एवं खेल मंत्री के मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।मंत्री बनने के उपरांत पहली बार क्षेत्र की जनता का आभार जताने वह जब मंत्री महोदय सराज क्षेत्र के जलोग में पहुंचे तब भी उन्होंने जनता को इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत धरोगडा का प्रतिनिधिमंडल वह पंचायत के प्रबुद्ध जन मंत्री महोदय को इस सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का बार-बार आग्रह करते रहे। जनता के आग्रह को स्वीकार करते हुए अंततोगत्वा युवा मंत्री के दिशा निर्देशों पर दलोगघाटी-धरोगडा सडक निर्माण की निविदाएं विभाग ने आमंत्रित कर दी हैं। संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने पर सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ भी हो जाएगा। ग्राम पंचायत धरोगडा के प्रधान खमेश कश्यप,उप प्रधान दिलीप वर्मा, शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केवल राज वर्मा, महासचिव नरेश वर्मा,सराज युवा कांग्रेस के महेश भंडारी, हितेंद्र मेहता, अशोक भंडारी, पवन भंडारी, हिमांशु शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लेखराज शर्मा, तेजराम भंडारी, जवाहरलाल खाची, समस्त युवक मंडल व महिला मंडल ग्राम पंचायत धरोगडा, ग्राम पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपरामवर्मा, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता वीरेंद्र वर्मा वह भविता शर्मा ने भी इस लंबित कार्य को अंतिम प्रारूप देने के लिए लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी का हृदय से आभार प्रकट किया है। बता दें कि इस सड़क निर्माण कार्य के पूर्ण होने से जहां एक और क्षेत्र के बागवानो एवं किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में आसानी रहेगी वहीं शिमला की दूरी भी 22 से 25 किलोमीटर कम हो सकेगी। आर्थिक दृष्टि से क्षेत्र की जनता के लिए यह सड़क भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी। ओमप्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला

 

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button