Madhya Pradesh News भारतवर्ष में वर्तमान समय पर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संपूर्ण देश में स्वच्छता अभियान मिशन चलाया जा रहा है

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
भारतवर्ष में वर्तमान समय पर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संपूर्ण देश में स्वच्छता अभियान मिशन चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर नगर पालिका परिषद पसान के द्वारा भी नगर में सफाई अभियान चलाकर जमुना भालूमाडा में स्वच्छ नगर पालिका बनाने के लिए स्वच्छता मशाल मार्च जलाकर शपथ लेकर नगर पालिका परिषद के वर्तमान अध्यक्ष श्री राम अवध सिंह मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशांक आर्मो नोडल अधिकारी अविनाश मरकाम नगरपालिका पसान के सभी पार्षद कर्मचारी अधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद पासान को जोर शोर से नंबर वन बनाने की तैयारी चल रही है जिस पर जिला प्रमुख अधिकारियों द्वारा साफ सफाई व मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर मौके पर निरीक्षण किया जा रहा है। माननीय नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छ भारत का सपना है जिस पर नगर पालिका परिषद पसान की जननी वार्ड क्रमांक 8 पसान बस्ती का मूलभूत सुविधाओं के ना मिलने से हाल बेहाल है। जिस पर बस्ती के रहवासी महिलाओं के द्वारा मूलभूत सुविधाओं पर आवाज उठाई गई है। इन लोगों का कहना है कि हमारे घर के बगल से कई वर्षों से बदबूदार ओपन नाली बह रही है इस नाली की साफ सफाई नहीं की जाती है नाली से उत्पन्न मच्छर कीड़े घरों के अंदर प्रवेश करके तरह-तरह के बीमारियों को पैदा करके गंदगी व मच्छरों से स्वास्थ्य खराब तथा
जहरीले कीड़े काटने का भय बना हुआ है। यह रोड से सभी बस्ती निवासियों का मंदिर आना जाना होता है। सभी बस्ती वासियों का श्रद्धा आस्था का प्रतीक प्राचीन मढ़िया मंदिर का यह रोड है। रोड की हालत बहुत जर्जर है। नाली जाम होने से बदबूदार गंदा पानी रोड से बहने लगता है। जिससे पूजा पाठ करने वालों को बहुत परेशानी होती है। पसान बस्ती के अंदर लाइट की समस्या निरंतर बनी रहती है । बस्ती से मेन रोड जोड़ने वाली सड़कों पर नगर पालिका द्वारा लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है बस्ती के रहवासी व खेती करने वाले किसान अंधेरे मे आना-जाना करते हैं। यदा-कदा इस बस्ती में अंधेरा देखकर खतरनाक जंगली जानवरों का प्रवेश होता रहता है जहरीले सांपों से भी बस्ती निवासियों को जान माल का खतरा बना हुआ है। 
पसान बस्ती मैं नगरपालिका के ट्यूबवेल से कई वर्षों से जंग युक्त लाल पीला पानी निकालकर बस्ती निवासियों को पिलाई जाती है जिससे बस्ती के रहवासियों को पेट वा त्वचा संबंधी तरह-तरह के रोग हो रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा भालू माडा जमुना में शासन द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान चलाकर मशाल जलाकर शपथ खाकर पसान नगर पालिका को नंबर वन बनाया जा रहा है। तो क्या नगर पालिका की जननी मां पसान बस्ती को मूलभूत सुविधाओं से उपेक्षा होना न्यायोचित है। माननीय नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान मिशन पसान बस्ती वालों के लिए लागू नहीं है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कई वर्षों से हमेशा सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।


Subscribe to my channel